पाकिस्तान में 18 वर्षीय ईसाई युवती का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन, अमेरिकी नेताओं ने जताई नाराजगी
अमेरिका के 11 राजनेताओं ने पाकिस्तान में 18 साल की एक ईसाई लड़की के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की घटना पर गंभीर चिंता जाहिर की है। पाकिस्तान सरकार को भेजे गए एक पत्र में उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के दौरान पीड़िता को उसके परिवार से अकेले में मिलने की अनुमति नहीं दी गई। नेताओं ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले अपहरण, जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन के पुराने चलन को उजागर करती है।