पाकिस्तान में मानव प्लेसेंटा का अवैध कारोबार पकड़ा गया, ₹2.4 लाख के इंजेक्शन से है कनेक्शन
इस्लामाबाद में पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान 500 किलोग्राम संदिग्ध प्लेसेंटा जब्त किया है और इस मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा गया है। जांच में सामने आया है कि हर महीने 200 किलोग्राम प्लेसेंटा को विदेश भेजा जाता था, जहां इसका इस्तेमाल ₹2,40,000 की कीमत वाले ऐंटी-एजिंग इंजेक्शन बनाने में किया जाता था। प्लेसेंटा गर्भावस्था के समय गर्भाशय में बनने वाला एक अस्थायी अंग होता है।