पाकिस्तान में ड्राइवरलेस कार का ट्रायल फेल, पुलिस वैन से टकराई; सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

इस्लामाबाद में एक बिना ड्राइवर वाली कार के पुलिस वैन से टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। घटना के समय कार की अगली सीट पर बैठा व्यक्ति इसके फीचर्स समझा रहा था, तभी गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और वह सड़क के किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराई। इस वाकये पर अभिनेता रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'टेस्ला को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान में आ गई है सेल्फ-ड्राइविंग कार।'

by shortkt.com
5 घंटे पहले
पाकिस्तान में ड्राइवरलेस कार का ट्रायल फेल, पुलिस वैन से टकराई; सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक | ShortKT