पाकिस्तान ने अल जज़ीरा की वेबसाइट पर लगाई रोक, PoK हिंसा की कवरेज बनी वजह

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान 'अल जज़ीरा इंग्लिश' की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। यह कदम पीओके में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और वहां फैली हिंसा की रिपोर्टिंग के बाद उठाया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी प्रशासन की ओर से इस पाबंदी को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन सभी वेबसाइटों पर रोक लगाई गई है जो पीओके में जारी प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लगातार प्रमुखता से कवर कर रही थीं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पाकिस्तान ने अल जज़ीरा की वेबसाइट पर लगाई रोक, PoK हिंसा की कवरेज बनी वजह | ShortKT