पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में दो हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की जान गई, 34 जख्मी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को दो अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 34 लोग घायल हुए हैं। प्रशासन के अनुसार, पहला हमला लोअर दीर में पुलिस के एक काफिले को निशाना बनाकर किया गया, वहीं दूसरा हमला बन्नू के मिरयान पुलिस थाने पर हुआ। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में दो हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की जान गई, 34 जख्मी | ShortKT