पाकिस्तान: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 लोगों की दर्दनाक मौत

शुक्रवार को पाकिस्तान के बलोचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की सीमा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कम से कम 40 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बलोच सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बस में अपनी क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, क्योंकि इसमें एक दूसरी खराब हुई बस के यात्री भी बैठाए गए थे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पाकिस्तान: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 लोगों की दर्दनाक मौत | ShortKT