पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा बेहतर तैयारी के साथ उतरते हैं: दीप्ति शर्मा
महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान पर भारत की पिछली जीत किसी मानसिक दबाव के कारण नहीं, बल्कि मैदान पर अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से अमल में लाने का परिणाम है। दीप्ति ने कहा, "एशिया कप हो या कोई अन्य टूर्नामेंट, हम पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा एक कदम आगे ही रहते हैं।"