पाकिस्तान के कचरे में मिला खास फंगस, प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने में मिल सकती है मदद
इस्लामाबाद के एक डंपिंग ग्राउंड से वैज्ञानिकों ने 'एस्परगिलस ट्यूबिंगेंसिस' (Aspergillus tubingensis) नाम का एक फंगस खोजा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह फंगस पॉलीएस्टर पॉलीयूरेथेन जैसे प्लास्टिक को नष्ट करने में सक्षम है, जिसे आमतौर पर खत्म करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। यह फंगस प्लास्टिक पर पनपकर कुछ ऐसे एंजाइम रिलीज करता है, जो प्लास्टिक की मजबूत पॉलिमर संरचना को आसानी से तोड़ देते हैं।