पाकिस्तान की जेलों में कितने भारतीय कैदी हैं? सामने आई नई जानकारी
भारत और पाकिस्तान ने अपनी-अपनी जेलों में कैद कैदियों की नवीनतम सूची का आदान-प्रदान किया है। यह प्रक्रिया 2008 के कॉन्सुलर एक्सेस समझौते के नियमों के अनुसार पूरी की गई। भारत ने पाकिस्तान को 439 कैदियों की सूची सौंपी है, वहीं पाकिस्तान ने भारत को 188 भारतीय कैदियों के बारे में जानकारी दी है। दोनों देशों के बीच कैदियों की इस सूची का साझाकरण हर छह महीने में एक बार किया जाता है।