पाकिस्तान: ईंधन की कीमतों में भारी उछाल के बाद ट्रांसपोर्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 459 रुपये और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर होने के विरोध में माल ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों ने काम बंद कर दिया है। प्रदर्शनकारी डीजल की बढ़ती कीमतों, टोल टैक्स और अन्य शुल्कों में कटौती की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही, ट्रांसपोर्टर्स ने पेट्रोलियम लेवी को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली और आईएमएफ की सख्त शर्तों पर भी निशाना साधा है।