पाकिस्तानी सेना के लिए मुसीबत बनी आतंकवादियों की 'डबल-टैप' रणनीति क्या है?
'डबल-टैप' हमले की तकनीक में आतंकी पहले एक छोटा हमला करते हैं, जिसके बाद बचाव के लिए आने वाली टीम को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया जाता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है। यह रणनीति तब सुर्खियों में आई जब पाकिस्तान में आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला करने के बाद वहां सहायता के लिए पहुंची टीम पर दोबारा हमला बोल दिया।