पाकिस्तानी राष्ट्रपति के 'हिंदुओं को बर्दाश्त करने' वाले बयान पर जावेद अख्तर का पलटवार
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने दावा किया कि पाकिस्तान में मुस्लिम समाज हिंदुओं को बर्दाश्त करता है। इस पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। अख्तर ने कहा, "मिस्टर ज़रदारी, जो बेनज़ीर भुट्टो से विवाह के बाद चर्चा में आए, वे पाकिस्तान में 3-4 प्रतिशत हिंदुओं को बर्दाश्त करने की बात कर रहे हैं। मैं आपकी बात समझ सकता हूं... आप हमेशा 10 प्रतिशत से कम आबादी को लेकर चिंतित रहते हैं।"