पहाड़ी से गिरकर जान गंवाने वाला किशोर चाहता था कि उसके माता-पिता साथ रहें
महाराष्ट्र में पहाड़ी से गिरकर अपनी जान गंवाने वाले किशोर कुणाल की मौसी पल्लवी ने बताया कि वह चाहता था कि उसके माता-पिता साथ रहें। पल्लवी के अनुसार, करीब 5-6 दिन पहले कोर्ट में कुणाल की अपने पिता से बातचीत हुई थी। उस दौरान कुणाल ने उनसे कहा था, 'आप हमें छोड़कर कैसे जा सकते हैं? वापस आ जाइए।' हालांकि, उसके माता-पिता के तलाक के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।