पहली ही पोस्टिंग में ₹1 करोड़ की रिश्वत का आरोप: ट्रेनी IPS राहुल बंसल मामले में CBI कोर्ट सख्त
दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल के खिलाफ लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी और सीबीआई निदेशक को इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। बंसल पर आरोप है कि सरगुजा में सीएसपी के तौर पर अपनी पहली तैनाती के दौरान उन्होंने एक साइबर धोखाधड़ी के मामले को दबाने के लिए ₹1 करोड़ की घूस ली थी।