पहली बार नैशनल अवॉर्ड पाकर भावुक हुईं 'महाराजा' फेम सचना, बताया इसे सपने जैसा
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'महाराजा' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब जीतने पर सचना नमीदास काफी भावुक नजर आईं। सचना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "सपने देखने का हौसला रखने वाली उस छोटी सी बच्ची ने कभी नहीं सोचा था कि उसकी डेब्यू फिल्म ही उसे नेशनल अवॉर्ड दिला देगी... मैं इस सम्मान के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।"