पहली पत्नी नीलम को याद कर छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- 'कमरा खोला तो सब खत्म हो गया'

ओटीटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दौरान अभिनेता पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम को याद करते हुए काफी भावुक नजर आए। शो के प्रोमो में पवन सिंह ने बताया, "मुझे जीवन में एक देवी मिली थी। मैं एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त था और घर पहुंचने में मुझे काफी देर हो गई थी। जैसे ही मैंने अंदर जाकर कमरे का दरवाजा खोला, तो मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ गई।" बता दें कि नीलम ने आत्महत्या कर ली थी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
पहली पत्नी नीलम को याद कर छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- 'कमरा खोला तो सब खत्म हो गया' | ShortKT