पलवल में 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा लहराया, बीजेपी ने साझा किया वीडियो
हरियाणा के पलवल में गुरुवार को एक विशाल 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य मार्च का आयोजन हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने मिलकर तिरंगा थामकर देशप्रेम, एकजुटता और भारत की अखंड शक्ति का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे अमर राष्ट्र चेतना का प्रतीक बताया है।