पलवल: पत्नी और दो महीने के बेटे की हत्या कर पति ने दी जान, दहेज प्रताड़ना का आरोप
हरियाणा के पलवल से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो महीने के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार वालों का कहना है कि शादी के वक्त से ही ससुराल वाले महिला को दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी लाने के लिए परेशान कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।