परिवार से दूर होने पर भावुक हुए तेज प्रताप, बोले- किस्मत में जो लिखा है वही होगा
भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव और परिवार से दूर रहने के दर्द को बयां करते हुए इमोशनल हो गए। तेज प्रताप ने कहा कि हर बेटा अपने पिता जैसा बनना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर भगवान ने यही तय किया है तो फिर यही होगा, इसमें हम या आप कुछ नहीं कर सकते।