परमीत सेठी को पिलाई गई सिवेट कॉफी, सच्चाई पता चलते ही बदल गए एक्टर के रिएक्शन

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और डायरेक्टर परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ मिलकर एक प्रैंक वीडियो साझा किया है। इस व्लॉग में आयुष्मान और समीक्षा ने परमीत को बाली की मशहूर लुआक या सिवेट कॉफी पिलाई, जो एक खास जानवर के मल से तैयार की जाती है। वीडियो में परमीत पहले तो कॉफी के स्वाद की खूब सराहना करते नजर आए, लेकिन जैसे ही उन्हें इसके बनने की असल प्रक्रिया का पता चला, उनके चेहरे के हाव-भाव पूरी तरह बदल गए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
परमीत सेठी को पिलाई गई सिवेट कॉफी, सच्चाई पता चलते ही बदल गए एक्टर के रिएक्शन | ShortKT