परमाणु हमले की शुरुआत पाकिस्तान करेगा: भविष्यवाणियों के लिए मशहूर प्रोफेसर का दावा
अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचाने जाने वाले चीनी मूल के कनाडाई प्रोफेसर जियांग ज़ूकिन ने एक पॉडकास्ट के दौरान यह बताया कि कौन सा देश सबसे पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा, 'हमारे समय में परमाणु हथियारों के उपयोग की आशंका न के बराबर है, लेकिन अगर संभावना की बात करें तो भारत या पाकिस्तान में से कोई एक हो सकता है। इसमें पाकिस्तान का नाम सबसे आगे है क्योंकि वह परमाणु संपन्न होने के बावजूद एक अस्थिर और कमज़ोर देश है।'