परमाणु संकट से सुरक्षा के लिए स्टार्टअप लाया 'Oh Sh*T Kit'
एक टेलीहेल्थ कंपनी ने 'Oh Sh*T Kit' नाम से एक आपातकालीन किट पेश की है, जिसकी कीमत $345 (लगभग ₹33,000) रखी गई है। स्टार्टअप का कहना है कि यह किट परमाणु हमले या किसी रेडियोधर्मी हादसे के समय लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। इस किट के अंदर आयोडीन की गोलियां, रेडियोधर्मी सीजियम को शरीर से बाहर निकालने वाली दवाएं और मतली रोकने वाली दवाइयां मौजूद हैं।