पनामा के झंडे वाले जहाज पर अमेरिकी हमले पर आया बयान
यूएस सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी है कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी से ईरान की तरफ जा रहे पनामा-ध्वज वाले मालवाहक जहाज M/V Vela Nova के स्टीयरिंग सिस्टम को बेकार कर दिया। अमेरिकी बलों का कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जहाज नहीं रुका। इसके बाद अमेरिकी नौसेना के MH-60 हेलीकॉप्टर ने जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाते हुए दो हेलफायर मिसाइलें दागीं।