पत्नी ने प्रेमी को भेजा 'पति को एक्सीडेंट में मार दो' का मैसेज, स्क्रीनशॉट के साथ थाने पहुंचा पति

तेलंगाना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे जान से मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पति ने पुलिस को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर सौंपा है। चैट में पत्नी ने कुरियर डिलीवरी बॉय का काम करने वाले अपने प्रेमी से कहा था, 'मेरे पति को किसी एक्सीडेंट में खत्म कर दो, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।'

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पत्नी ने प्रेमी को भेजा 'पति को एक्सीडेंट में मार दो' का मैसेज, स्क्रीनशॉट के साथ थाने पहुंचा पति | ShortKT