पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले आरोपी को पछतावा नहीं, बोला- 'शुगर डैडी' को भी मार डालूंगा
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, असम के गुवाहाटी में अपनी पत्नी की जान लेकर उसका सिर फ्रिज में छिपाने वाले रामानुज गोस्वामी को अपने इस खौफनाक कदम पर कोई अफसोस नहीं है। उसने इस भयानक अपराध के लिए माफी मांगने से भी साफ मना कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने यह भी कहा कि अपनी सजा काटने के बाद वह अपनी पत्नी के 'शुगर डैडी' की भी हत्या कर देगा।