पति-बेटे संग जान देने वाली संगीता का वीडियो वायरल, 'तीसरी महिला' को दी बददुआ

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अपने पति और बेटे के साथ पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या करने वाली संगीता चांदगुडे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने पारिवारिक झगड़ों और पति मुरलीधर के जीवन में किसी 'तीसरी महिला' के दखल का जिक्र किया है। संगीता ने वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने उनका घर तोड़ा है, उसकी आने वाली सात पीढ़ियां इसका खामियाजा भुगतेंगी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
पति-बेटे संग जान देने वाली संगीता का वीडियो वायरल, 'तीसरी महिला' को दी बददुआ | ShortKT