पति की हत्या के लिए सांप का इस्तेमाल करने वाली महिला ने पहले भी रची थी साजिश
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपने पति को सांप से कटवाकर मरवाने की कोशिश की, ताकि वह 20 लाख रुपये का बीमा क्लेम पा सके और अपने ड्राइवर प्रेमी से शादी कर ले। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने इससे पहले भी पति को खत्म करने की योजना बनाई थी। करीब चार महीने पहले उसे नशीली दवाएं दी गई थीं, जबकि 20 दिन पहले महिला के प्रेमी ने उसे कार से कुचलने का प्रयास किया था।