पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने वाली रूबी का बयान बदला, अब कह रही है खुदकुशी

यूपी के आगरा में अपने पति की हत्या कर उसे बाथरूम में दफनाने के मामले में आरोपी रूबी ने अपना बयान बदल लिया है। पहले उसने अपने जेठ के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया था, लेकिन अब वह अपने देवर के सामने अपनी बात से पलट गई है। 'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, रूबी का कहना है कि उसने पति की हत्या नहीं की है, बल्कि उसने खुदकुशी की थी। रूबी ने दावा किया कि पति का शव देखकर वह डर गई थी, जिसके चलते उसने बिना किसी को बताए शव को बाथरूम में दफना दिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने वाली रूबी का बयान बदला, अब कह रही है खुदकुशी | ShortKT