पटियाला: घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

पंजाब के पटियाला में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ किराए का घर देखने गए पति-पत्नी पर एक पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला की बाजू, जांघ और कूल्हे को बुरी तरह काट लिया, जबकि उसके पति की पीठ पर भी गहरे जख्म दिए। मौके पर मौजूद प्रॉपर्टी डीलर और अन्य लोगों ने डंडों और अन्य चीजों की मदद से दंपति को कुत्ते के चंगुल से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
पटियाला: घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल | ShortKT