पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने बरसाया पानी, सीएम आवास घेराव की थी कोशिश
मंगलवार को पटना की सड़कों पर छात्रों का भारी विरोध देखने को मिला, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्र बिहार में पेपर लीक और रोजगार जैसे 5 मुख्य मुद्दों को लेकर रामगुलाम चौक से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को डाक बंगला चौराहे पर ही रोक दिया।