पटना: प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, तो छात्रों ने शुरू कर दिया नहाना; वीडियो वायरल

बिहार की राजधानी पटना में 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने और TRE-4 में एक ही परीक्षा आयोजित करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र वहां से हटने के बजाय पानी की बौछारों के बीच शैंपू लगाकर नहाने लगे। जब छात्रों पर पानी की बौछारों का कोई असर नहीं हुआ, तो अंत में पुलिस को पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पटना: प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, तो छात्रों ने शुरू कर दिया नहाना; वीडियो वायरल | ShortKT