पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर लगी लगाम, 5% से ज्यादा इजाफा नहीं
पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की सालाना फीस में होने वाली बढ़ोतरी को अधिकतम 5% तक सीमित कर दिया है। इसके साथ ही, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान फीस में 15% से अधिक का इजाफा किया है, उन्हें वह अतिरिक्त राशि अभिभावकों को वापस करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस फैसले से राज्य के करीब 32 लाख विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने 'पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस ऑर्डिनेंस-2026' को मंजूरी दे दी है।