पंजाब में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर 5% की कैप, विधानसभा ने बिल पास किया
पंजाब विधानसभा ने एक नया विधेयक पारित किया है जिसके तहत निजी स्कूलों की सालाना फीस में होने वाली बढ़ोतरी को 5% तक सीमित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि इस कदम से शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण पर लगाम लगेगी और राज्य के करीब 32 लाख विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, इस बिल के जरिए पंजाब में तीन नए डिजिटल विश्वविद्यालय खोलने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।