पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026' शुरू, 10 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दम
बठिंडा में 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026' के चौथे संस्करण की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को 50-50 लाख रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। इन खेलों में 14 से 70 साल की उम्र के लगभग 10 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। यह खेल प्रतियोगिता 29 नवंबर को पटियाला में संपन्न होगी।