पंजाब में एक और भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, PSRLM की नियुक्ति प्रक्रिया रुकी
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 454 फार्मासिस्टों की भर्ती पर रोक लगाने के बाद, अब पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (PSRLM) के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह कदम 41 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और 44 क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर के पदों से संबंधित भर्ती रिकॉर्ड की समीक्षा करने के बाद उठाया है।