पंजाब के मंत्री ने शेयर कीं क्लासरूम की तस्वीरें, बीजेपी ने निकालीं स्पेलिंग में गलतियां

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए स्कूलों के क्लासरूम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने निशाना साधते हुए क्लासरूम में लगे पोस्टरों में वर्तनी की गलतियां पकड़ीं। पोस्टरों में 'Vegetable' की जगह 'Vegitable' और 'Deer' की जगह 'Dear' लिखा हुआ था। मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि आप सरकार को शिक्षा के स्तर को सुधारने पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
पंजाब के मंत्री ने शेयर कीं क्लासरूम की तस्वीरें, बीजेपी ने निकालीं स्पेलिंग में गलतियां | ShortKT