पंजाब कांग्रेस में राजा वडिंग की कुर्सी बरकरार, चन्नी को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने राज्य इकाई में किसी भी तरह के नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे निर्णय बच्चों का खेल नहीं होते जिन्हें आए दिन बदला जाए। इसके तहत अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।