पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट बने नए प्रभारी
2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने राज्य के प्रभारी में फेरबदल किया है। अब भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भूपेश बघेल को अब असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने इन बदलावों के साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रभारियों को भी बदल दिया है।