न्यूमेरोलॉजी नंबर न मिलने पर मकान मालकिन ने किराए पर घर देने से किया मना
मुंबई में अपनी सहेली के लिए किराए का मकान ढूंढने गई एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वीडियो साझा कर मकान मालकिन की एक अजीबोगरीब शर्त का खुलासा किया है। इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, मकान मालकिन ने सिर्फ इसलिए फ्लैट देने से इनकार कर दिया क्योंकि घर का नंबर (4) उसकी सहेली के न्यूमेरोलॉजी नंबर (7) से मैच नहीं कर रहा था।