नौकरी छोड़ने के 1 साल के भीतर क्या PF का पूरा पैसा मिल सकता है?
नई EPF स्कीम 2026 के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी नौकरी शुरू करने के 12 महीने के अंदर ही इस्तीफा दे देता है, तो वह भी पीएफ से कुछ राशि निकाल सकेगा। हालांकि, वे अपना पूरा पैसा नहीं निकाल पाएंगे। नए नियमों के अनुसार, कर्मचारी को अपने कुल पीएफ बैलेंस का कम से कम 25% हिस्सा खाते में सुरक्षित रखना होगा, इसलिए वे केवल उसी राशि तक निकासी कर पाएंगे जो उनके पात्र मेंबर बैलेंस के दायरे में आती है।