नौकरी के लिए कैंडिडेट की अनोखी शर्तें, सैलरी से लेकर छुट्टी तक की रखी डिमांड

मार्केटिंग स्ट्रेटेजिस्ट नैन्सी श्रीवास्तव ने लिंक्डइन पर एक नौकरी चाहने वाले व्यक्ति की चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। अपना पोर्टफोलियो भेजते हुए कैंडिडेट ने लिखा, 'मुझे 40,000 से 50,000 रुपये की सैलरी चाहिए, क्योंकि इससे कम में मेरा गुजारा नहीं होगा। साथ ही, मुझे शनिवार और रविवार की फिक्स छुट्टी चाहिए और कोई भी बातचीत केवल वॉट्सऐप के जरिए ही की जाए।' इस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैंडिडेट के आत्मविश्वास को 100 में से 100 नंबर मिलने चाहिए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
नौकरी के लिए कैंडिडेट की अनोखी शर्तें, सैलरी से लेकर छुट्टी तक की रखी डिमांड | ShortKT