नोरा फतेही के खिलाफ ₹3 करोड़ का मानहानि केस, एविएशन कंपनी ने कोर्ट का रुख किया
ड्यून्स एविएशन नाम की एक विमानन कंपनी ने अभिनेत्री नोरा फतेही के विरुद्ध गांधीनगर, गुजरात की अदालत में ₹3 करोड़ का मानहानि का दावा पेश किया है। कंपनी ने शिकायत की है कि नोरा ने उनके चार्टर्ड प्लेन के भीतर के वीडियो सार्वजनिक किए और उन पर 'अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना' बातें कहीं। कंपनी का कहना है कि अभिनेत्री की इन टिप्पणियों की वजह से उन्हें कई बुकिंग गंवानी पड़ीं।