नोएडा में आसमान छूते किराए पर भड़के शख्स का वीडियो वायरल, कहा- 'कमाई का बड़ा हिस्सा रेंट में जा रहा है'
नोएडा जैसे बड़े शहरों में रहने की चुनौतियों पर एक व्यक्ति ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। नोएडा की ऊंची इमारतों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति महीने के ₹25,000 कमाता है और उसका ज्यादातर हिस्सा किराए में ही खर्च हो जाए, तो वह बचत कैसे करेगा? छोटे शहरों में भले ही नौकरियां और वेतन कम हो, लेकिन वहां अपना घर होता है और जीवन यापन का खर्च भी काफी कम रहता है।"