नोएडा जा रही 16 साल की किशोरी से बस में गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लड़की को लिफ्ट देने के बहाने बस में बिठाया और पर्दे गिराकर करीब 43 किलोमीटर तक उसे घुमाते हुए उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता अपनी मां की डांट से परेशान होकर नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने के लिए निकली थी।