नोएडा की इन्फ्लुएंसर ने बीच में छोड़ी 'मिर्ज़ापुर' फिल्म, थिएटर में बदसलूकी का लगाया आरोप
नोएडा की एक इन्फ्लुएंसर ने 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' देखने के दौरान हुए खराब अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि सिनेमा हॉल में मौजूद कुछ लोग शराब के नशे में थे और वहां बदतमीजी कर रहे थे। इस वजह से उन्हें और उनकी सहेली को फिल्म अधूरी छोड़कर ही बाहर आना पड़ा। इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, वहां मौजूद कई अन्य दर्शक भी इन लोगों की हरकतों से तंग आकर थिएटर से बाहर निकल गए थे।