नोएडा एयरपोर्ट पर बिके लड्डुओं में फफूंद, यात्री ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से खरीदे गए लड्डुओं के पैकेट में फफूंद पाई गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए यात्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। शिकायतकर्ता ने X पर यूपी पुलिस और FSSAI को टैग करते हुए संबंधित वेंडर पर सख्त कार्रवाई करने और अपने पैसे रिफंड करने की मांग की है। यात्री ने एयरपोर्ट से 400 ग्राम बूंदी के लड्डू का पैकेट ₹799 में खरीदा था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
नोएडा एयरपोर्ट पर बिके लड्डुओं में फफूंद, यात्री ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी | ShortKT