नॉर्वे में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भारतीय ने चुकाए ₹6 लाख, सोशल मीडिया पर चर्चा
एक भारतीय व्यक्ति ने X पर जानकारी दी कि नॉर्वे में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए उन्हें दो साल का समय लगा और करीब ₹6 लाख का खर्च आया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में थ्योरी टेस्ट, जरूरी कोर्स, सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग और घंटों की ड्राइविंग प्रैक्टिस शामिल थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि भारत में भी इसी तरह की सख्त प्रक्रिया लागू होनी चाहिए।