नैशनल अवॉर्ड विजेता ऐक्टर अब पेट पालने के लिए चला रहे ऑटो, कभी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म में आए थे नजर
फिल्म 'सलाम बॉम्बे!' के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नैशनल अवॉर्ड हासिल करने वाले शफीक सैयद आज बेंगलुरु में ऑटो रिक्शा चलाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि अभिनय की दुनिया में उन्हें और काम मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। काम न मिलने के कारण उन्होंने मुंबई छोड़ दिया और अपने गृहनगर लौट आए। अब वे अपनी पत्नी, मां और चार बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के लिए ऑटो चलाते हैं।