नैनीताल: छेड़छाड़ करने वाले 2 युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, चेहरे पर पोती कालिख और लगाई बिच्छू घास
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित सतौली गांव में लड़कियों के साथ बदसलूकी करने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के चेहरों पर कालिख पोत दी और युवतियों ने उन पर बिच्छू घास रगड़ दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग आरोपियों की पिटाई को लेकर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि इनकी अच्छी फिटनेस हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों मनचलों को अपनी हिरासत में ले लिया है।