नेहरू प्लेस: टाटा कम्युनिकेशन्स के दफ्तर में लगी आग, दो फायरफाइटर्स घायल

दिल्ली फायर सर्विसेज़ के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:47 बजे नेहरू प्लेस स्थित एक पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर टाटा कम्युनिकेशन्स के कार्यालय में आग भड़क गई। 'एएनआई' की रिपोर्ट के अनुसार, आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मियों के हाथ झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

by shortkt.com
2 माह पहले
नेहरू प्लेस: टाटा कम्युनिकेशन्स के दफ्तर में लगी आग, दो फायरफाइटर्स घायल | ShortKT